{"_id":"69e9febf00ab3fdab6006d4f","slug":"video-barala-demanded-an-inquiry-into-the-hisar-incident-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने हिसार प्रकरण मामले में जांच की कही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने हिसार प्रकरण मामले में जांच की कही मांग
हरियाणा भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने हिसार में पुलिस और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बराला ने कहा कि उक्त मामले की ठीक प्रकार से जांच होनी चाहिए और मैं समझता हूँ कि मुख्यमंत्री नायब सैनी इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे और जो भी इसके अंदर दोषी होगा, निश्चित रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बराला ने कहा कि मैं जांच की बात इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि इसमें दोनों पक्षों की तरफ से अपनी-अपनी बातें कही जा रही हैं। दोनों पक्ष अपने आप को ठीक और उचित ठहरा रहे हैं। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए और इसमें जो भी कहीं कोई कसूरवार होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने में कहीं हिचक नहीं करनी चाहिए।
बराला ने जेजेपी नेताओं द्वारा हरियाणा में सरकार नाम की चीज न होने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। शायद इन लोगों को केवल जो इनके इशारों पर जो काम होते थे, हरियाणा प्रदेश के अंदर जिस प्रकार की अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी होती थी, मुझे लगता है शायद वो इस बात को ही सरकार मानते हों जो ये कह रहे हैं कि आज हरियाणा प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
हरियाणा में सरकार है, जनता की चुनी हुई सरकार है। एक ईमानदार मुख्यमंत्री नायब सैनी उसका नेतृत्व कर रहे हैं। इसलिए जो जनता ने सरकार बनाई हो, उसको कहना कि सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, यह कोई सरकार चलाने वालों का अपमान नहीं है, यह सरकार बनाने वालों का अपमान ये लोग कर रहे हैं। और हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और उस जवाबदेही को बहुत अच्छे प्रकार से हमारी सरकार निभा रही है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।