सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   VIDEO : De-addiction program in Fatehabad, 16 villages of the district including Kulan village declared drug free at primary level

VIDEO : फतेहाबाद में नशा मुक्ति कार्यक्रम, गांव कुलां सहित जिले के 16 गांव प्राथमिक स्तर पर ड्रग मुक्त घोषित

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Tue, 01 Apr 2025 04:30 PM IST
VIDEO : De-addiction program in Fatehabad, 16 villages of the district including Kulan village declared drug free at primary level
टोहाना उपमंडल के गांव कुलां के स्कूल में नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, आईपीएस ने ड्रग मुक्त घोषित गांवों के सरपंचों को ड्रग मुक्त गांव अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान जिला के 16 गांवों को ड्रग्स मुक्त घोषित किया गया है, जिनमें गांव बोस्ती, ठरवी, भोडी, भोडिया खेड़ा, इंदाछोई, बिढ़ाईखेड़ा, चंदड़ खुर्द, कुलां, अमानी, फतेहपुरी, लोहा खेड़ा, खनौरा, हसंगा, ढाणी बिलासपुर, कलंदरगढ़, ढाणी दादूपुर शामिल है। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय जयपाल सिंह, डीएसपी टोहाना उमेद सिंह, थाना प्रभारी सदर टोहाना निरीक्षक बलजीत सिंह, थाना प्रभारी शहर टोहाना उपनिरीक्षक देवीलाल के अलावा आसपास के सरपंच सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, आईपीएस ने कहा कि जिला फतेहाबाद में कुल 293 गांव तथा 97 वार्ड है, जिनमें से आज तक 166 गांवों व 36 वार्डों को ड्रग मुक्त घोषित किया जा चुका है। नशा मुक्ति टीम को दिसंबर तक 50 अन्य गांवों को ड्रग मुक्त घोषित करने की लक्ष्य दिया है। ड्रग मुक्त हुए इन गांवों को दोबारा से भी चैक किया जाएगा। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने फतेहाबाद के 170 गांव में सर्वे कर अब तक करीब 1673 ड्रग पीड़ितों की पहचान की है। टीमों ने 1557 ड्रग पीड़ितों व उनके परिवार की काउंसलिग करवाई है व उन्हें उपचार करवाने के लिये प्रेरित किया है। अब तक 793 ड्रग पीडितों ने अपना उपचार लिया है व 275 ड्रग पीडितों ने ड्रग की आदत को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हिसार मंडल में ड्रग की डिमांड को नियंत्रित करने के लिए मंडल के सभी छः जिलों में पुलिस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें ड्रग से प्रभावित गांवों में डोर टू डोर सर्वे कर ड्रग से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करती है। पीड़ितों की काउंसलिंग करवाई जाती हैं व उन्हें इलाज के लिए प्रेरित कर नशे से छुटकारा दिलवाने के लिये उपचार करवाया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि टीम ने सर्वे के दौरान पाया है कि जो नशे से पीड़ित थे वे सुधर रहे है। हिसार मंडल में सैकड़ों ड्रग पीडितों ने नशा छोड दिया, कुछ लोगों ने नशे की मात्रा को कम कर दिया व नशे से छुटकारा पाने की दिशा मे उपचार पा रहे हैं। टीम ने सर्वे में पाया कि कोई नया युवा नशे की लत में नहीं गया, यह सुखद है। उन्होंने ड्रग मुक्त गांव की परिभाषा देते हुए बताया कि जिस गांव अथवा वार्ड में कोई व्यक्ति ड्रग का सेवन नहीं करता, अथवा जो ड्रग की लत से पीड़ित थे वो छोड चुके है, अथवा अपना उपचार करवा रहे हैं। गांव में कोई ड्रग तस्कर नहीं है। गांव में पहले की अपेक्षा 80 प्रतिशत तक सुधार है वह लगातार सुधार की ओर अग्रसर है । इस अवसर पर डीएसपी जयपाल सिंह ने कहा कि आपका गांव ड्रग मुक्त हो गया है फिर भी लगातार जागरुकता अभियान जारी रखना है। ग्रामीणों को सावधान रहना होगा। कुछ लोग अपने बच्चों की गलत आदतों को छुपाते हैं टीम से सहयोग नहीं लेते। उन्होंने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे नशा से ग्रस्त ऐसे भटके युवाओं की अनदेखी न करें और उन्हें सही रास्ते पर लाने की हर स्तर पर कोशिश करें। बच्चों की पढ़ाई मे रुचि के साथ-साथ खेलों में भी रुचि पैदा करे। युवाओं को खेलों में रुझान होगा तो वे नशा व अन्य बुराइयों से भी दूर रहेंगे। इस अवसर उपस्थितजन को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बरेली में युवती ले जाने की रंजिश में दो समुदाय के लोग भिड़े... पांच घायल, फायरिंग का भी आरोप

01 Apr 2025

VIDEO : नोएडा की आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसाइटी में अमर उजाला संवाद, लोगों ने ने बताईं ये हैं समस्याएं

01 Apr 2025

VIDEO : पलवल के नागरिक अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा, हर महीने 500 मरीज आ रहे

01 Apr 2025

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, खंड शिक्षा अधिकारी ने ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

01 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ के छर्रा थाना अंतर्गत सलगवां में दो पक्षों के बीच विवाद, युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज, दो हिरासत में

01 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में कार सवार ने दो स्टूडेंट को मारी टक्कर, दिल्ली एम्स में भर्ती, सामने आया घटना का वीडियो

01 Apr 2025

VIDEO : सीतापुर में पेड़ से टकराई कार, दो की मौत... दो गंभीर रूप से घायल

01 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाते समय डूबे चाचा- भतीजे

01 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी में सुबह- सुबह अस्पताल के ब्लड बैंक में लगी आग, जलकर राख हो गए कागजात

01 Apr 2025

Khargone News: मोनालिसा का फिल्मी करियर खतरे में, डायरेक्टर सनोज की गिरफ्तारी से परिवार परेशान, कही यह बात

01 Apr 2025

Harda News: विधायक धरने पर बैठे तो तीन घंटे में आ गई पांच दिन में आने वाली बिजली, तीन दिन से परेशान थे ग्रामीण

01 Apr 2025

Jodhpur News: फर्जी नाम से घूम रहा इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पिता की फोटो दिखाकर खुलवाया सच

01 Apr 2025

VIDEO : सीएम योगी के स्वागत में सजाए गए नाथ नगरी के द्वार

01 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर आधारित स्मारिका का विमोचन

01 Apr 2025

VIDEO : शोभायात्रा में काशी की सड़कों पर नजर आई राजस्थान की झलक

01 Apr 2025

Bengal Gas Cylinder explosion: दक्षिण 24 परगना जिले में गैस सिलेंडर में विस्फोट

01 Apr 2025

VIDEO : दादों थाना अंतर्गत ग्राम राजमऊ में एक महिला के साथ मारपीट, सीअओ छर्रा धनंजय ने दी जानकारी

31 Mar 2025

Jalore News: प्रेम विवाह किया तो पंचायत ने समाज से बाहर निकाला, 12 लाख का जुर्माना भी लगाया, पंचों पर एफआईआर

31 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ में जट्टारी के रामलीला मैदान में 11वां नव दुर्गा महोत्सव आयोजन, सुबह- शाम हुई मां भगवती की भव्य आरती

31 Mar 2025

VIDEO : अरसद गैंग पर शिकंजा...पुलिस ने आठ के खिलाफ की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

31 Mar 2025

VIDEO : बांदा में अनियंत्रित ई-रिक्शा खंती में पलटा, युवक जख्मी

31 Mar 2025

VIDEO : बांदा में सात लोगों ने दंपति समेत तीन को पीटकर किया घायल

31 Mar 2025

Sehore news: सलकनपुर में दिखी बड़ी लापरवाही, रोपवे पालकी के ऊपर दिखे लोग, देखें वीडियो

31 Mar 2025

VIDEO : कर्नाटक की डांसर ने गंगा घाट पर पेश किया कथक

31 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में स्टेज पर दिखाया नीला कंडाल, बोले- पत्नी चालीसा जरूर पढ़ें

31 Mar 2025

VIDEO : अयोध्या: फटा कुर्ता पहनकर गाजियाबाद के भाजपा विधायक ने किए रामलला के दर्शन

31 Mar 2025

VIDEO : लखनऊ के आलमबाग नटखेड़ा रोड पर मोहल्ले में देसी शराब की दुकान खुलने को लेकर विरोध प्रदर्शन

31 Mar 2025

Sirohi News: उद्योगपतियों का हरसंभव सहयोग करें, सांसद लुंबाराम चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

31 Mar 2025

VIDEO : विकास खंड संगड़ाह के गोदाम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

31 Mar 2025

VIDEO : नेहा की बड़ी बहन बोली- पति ने ही दबाया था गला, काटी नस

31 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed