{"_id":"685266407c181e5b8f0d7cbe","slug":"video-electricity-and-water-problem-in-ashok-nagar-fatehabad-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के अशोक नगर में बिजली व पानी की समस्या को लेकर पार्षद व लोग पहुंचे लघु सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के अशोक नगर में बिजली व पानी की समस्या को लेकर पार्षद व लोग पहुंचे लघु सचिवालय
फतेहाबाद के अशोक नगर में इलाके में आ रही बिजली व पानी की समस्या को लेकर को वार्ड नंबर 8 के पार्षद चंद्रभान वधवा अपने वार्ड के लोगों के साथ समस्या के समाधान के लिए लघु सचिवालय में उपायुक्त से समाधान की मांग के लिए पहुंचे। एसडीएम राजेश कुमार ने लोगों की समस्या को लेकर सुनवाई की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। वार्ड नंबर 8 के पार्षद चंद्रभान वधवा ने बताया कि पिछले बिजली के दिन के समय के साथ-साथ रात में भी काफी कट लगते है। जिस समय पानी की सप्लाई आती है, उस समय पर बिजली की सप्लाई नहीं होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता। जिस कारण वे पिछले एक महीने से परेशान है। वहीं साथ ही अशोक नगर से माजरा की ओर जाने वाली सडक़ व बह्मकुमारी रोड की हालात सीवरेज व्यवस्था के कारण खराब है। जिसको लेकर वे अधिकारियों से मिलने पहुंचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।