{"_id":"67976c984659388e0904cec1","slug":"video-fatahabtha-ka-tahana-ma-thakana-ma-lga-aaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के रेलवे रोड स्थित कंबोज इनवर्टर एंड बैट्री हाउस पर अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने करीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का समान आग की भेंट चढ़ चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार गांव पूर्णमाजरा के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने 8 साल पहले दुकान शुरू की थी। दोपहर के समय अचानक दुकान से धुंआ आना शुरू हुआ तो आग धीरे धीरे तेज हो गई जिसके बाद आसपास के दुकानदार जमा हो गए और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो दमकल विभाग की गाड़ी आई जिसमें आग पर काबू पाया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी थी जिससे उसकी दुकान में रखें 40 इनवर्टर, आर ओ सिस्टम, पंखे व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया जिसकी कीमत करीबन एक लाख पचास हजार रुपए थी। उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।