{"_id":"6a0d739eb33a9b0cbe03a510","slug":"video-former-odisha-governor-undergoes-dental-treatment-at-civil-hospital-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ओडिशा के पूर्व राज्यपाल ने नागरिक अस्पताल में करवाया दांतों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ओडिशा के पूर्व राज्यपाल ने नागरिक अस्पताल में करवाया दांतों का उपचार
नागरिक अस्पताल के दंत विभाग में बुधवार सुबह उपचार लेने के लिए ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल पहुंचे। यहां पर वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ.कुलदीप गौरी ने टीम के साथ प्रो.गणेशी लाल उपचार किया। करीब एक घंटे तक उपचार चला। इससे पहले टीम ने एक्सरे किया ओर उपचार शुरू किया। इस दौरान नागरिक अस्पताल के डॉ.गुंजन बंसल, डॉ.रासिद, डेंटल सर्जन डॉ.मदन लाल, सहायक अजय कुमार मौजूद रहे।
वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ.कुलदीप गौरी ने बताया कि पूर्व राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल के दांतों में दिक्कत थी। उपचार को लेकर अस्पताल में पहुंचे। पहले भी नागरिक अस्पताल में वह उपचार के लिए आते रहे। नागरिक अस्पताल के दंत विभाग में बेहतर सुविधाओं को लेकर भी पूर्व राज्यपाल ने प्रशंसा की। सहायक एसएमओ डॉ.गुंजन बंसल ने कहा कि अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां तक कि ऑपरेशन की सुविधा भी है। रोजाना डेंटल विभाग में 150 मरीजों की ओपीडी रहती है। अस्पताल में अब जल्द दूरबीन ऑपरेशन भी शुरू होने जा रहे है। इससे मरीजों को अग्रोहा मेडिकल जाने की जरूरत नहीं पडे़गी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।