{"_id":"6a0d5ea703737719630c840a","slug":"video-kunal-karna-a-youth-associated-with-inld-in-tohana-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना में इनेलो से जुड़े युवा कुणाल कर्ण बोले- हरियाणा में बढ़ रहा पार्टी का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: टोहाना में इनेलो से जुड़े युवा कुणाल कर्ण बोले- हरियाणा में बढ़ रहा पार्टी का ग्राफ
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के दोहते इनेलो नेता कुणाल कर्ण ने कहा कि हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है। हाल ही में हुए नगरपालिका चुनावों में भले पार्टी तय मुकाम तक नहीं पहुंची, पर प्रदर्शन में कोई कमी नहीं रही। उकलाना सीट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां मुख्यमंत्री और प्रदेशभर के मंत्री प्रचार को पहुंचे, फिर भी इनेलो समर्थित उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की।
टोहाना में कई गांवों के युवा साथियों के पार्टी में शामिल होने पर कुणाल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की भूमिका अहम है। युवा बड़े मुद्दे उठाते हैं। टोहाना हलके में युवाओं का साथ मिला तो पार्टी और मजबूती से आगे बढ़ेगी।
भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्रियों पर की जा रही टिप्पणी पर कुणाल कर्ण सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को याद करते हुए कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल जी, पूर्व सीएम चौधरी स्वर्गीय बंसीलाल, पूर्व सीएम चौधरी स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व उप प्रधान मंत्री स्वर्गीय देवी लाल ने हरियाणा की तरक्की में योगदान दिया। ये काम करने वाले मुख्यमंत्री थे, नाम करने वाले नहीं। मनोहर लाल खट्टर 9.5 साल केवल नाम करके चले गए। नायब सिंह सैनी भी सिर्फ नाम कर रहे हैं।
स्वर्गीय नेताओं पर टिप्पणी करने वालों को उन्होंने सस्ती लोकप्रियता चाहने वाला बताया। कहा कि दादा गौतम हो या कोई राज्यसभा सांसद, इनकी टिप्पणी का कोई मकसद नहीं। मीडिया में दिखने से इनका हौसला बढ़ता है। ऐसी विचारधारा से दूर रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।