{"_id":"6885d5c5613544a5e906ebc8","slug":"video-health-check-up-camp-organized-in-fatehabad-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: शिविर में 150 लोगों का जांचा गया स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: शिविर में 150 लोगों का जांचा गया स्वास्थ्य
पंजाबी अरोड़ा खत्री समाज समिति द्वारा मदन लाल धीगरा टाउन पार्क के मुख्य द्वार पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान अंकुश लैब द्वारा सभी मरीजों के लैब टेस्ट भी निशुल्क किए गए। शिविर में चिकित्सक डॉ दीपांश भाटिया, डॉ मनदीप ग्रोवर व डॉ अशोक तनेजा ने मुख्य रूप से अपनी सेवाएं प्रदान की। मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें खान-पान तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी प्रेरित किया। डॉ दीपांश भाटिया ने बताया कि स्वस्थ तन मन में ही परमात्मा का वास होता है इसलिए मनुष्य को सबसे पहले अपने अच्छे स्वास्थ्य की और विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना सुबह सवेरे योग क्रियाओ को अपनाने के साथ-साथ सैर भी अवश्य करनी चाहिए। ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीजों के लिए सैर सोने पर सुहागा का कार्य करती है। उन्होंने कहा हमारे स्वस्थ जीवन में पेड़ पौधे और प्रकृति भी अहम कार्य करती है इसलिए हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करने चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधों के लिए बरसाती मौसम सबसे बेहतर समय है। इस दौरान परिवार परिवार के नेतृत्व में कैंप की मुख्य चिकित्सक डॉ दीपांश भाटिया द्वारा पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुंजाल परिवार के सदस्य द्वारा विभिन्न प्रकार की पौधे वितरित किए तथा आसपास लगाकर हरियाली को बढ़ावा दिया गया और प्रदूषण पर रोकथाम करने का प्रयास किया। इस दौरान समिति प्रधान डॉ अशोक तनेजा ने श्रमदान देने, दवाइयां उपलब्ध करवाने तथा वितरण में सहयोग देने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद उप प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद रविंद्र मेहता, अनीता मेहता, खुराना इलेक्ट्रॉनिक, रिंकू ग्रोवर, अंकुश कुमार सहित अन्य गणमान्य भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।