Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Hotel operator dies under suspicious circumstances in Tohana, Fatehabad, police begins investigation
{"_id":"683fe7b18bdb7c38100c6899","slug":"video-hotel-operator-dies-under-suspicious-circumstances-in-tohana-fatehabad-police-begins-investigation-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में होटल में संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में होटल में संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
डांगरा रोड स्थित दोस्त होटल में देर रात्रि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते अलसुबह पुलिस मौके पर पहुंची तथा आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय साहब सिंह के तौर पर हुई है जो गांव सनियाना का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है।
जानकारी अनुसार गांव सानियाना निवासी 28 वर्षीय साहब सिंह अध्यापन का कार्य करता था और उक्त दोस्त होटल ने पार्टनर भी था। रात्रि के समय वह होटल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोया हुआ था जब वह सुबह नहीं उठा तो उसे देखने के लिए गए तो वह मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर डीएसपी उमेद सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जांच को आगे बढ़ाया। डीएसपी ने बताया कि मृतक देर रात्रि कमरे में सोया हुआ था, उसने उल्टी भी की है। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत लग रहा है, जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।