Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Incidents of theft increased in Kajalheri village of Fatehabad; Angry villagers reached the Mini Secretariat and demanded strict action from the SP
{"_id":"67ff4ff85bde5c94bc038ba6","slug":"video-incidents-of-theft-increased-in-kajalheri-village-of-fatehabad-angry-villagers-reached-the-mini-secretariat-and-demanded-strict-action-from-the-sp-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के गांव काजलहेड़ी में चोरी की वारदातें बढ़ी; नाराज ग्रामीण पहुंचे लघु सचिवालय, एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के गांव काजलहेड़ी में चोरी की वारदातें बढ़ी; नाराज ग्रामीण पहुंचे लघु सचिवालय, एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग
फतेहाबाद के गांव काजलहेड़ी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। सोमवार को दर्जनों ग्रामीण फतेहाबाद स्थित लघु सचिवालय पहुंचे और एसपी आस्था मोदी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब तक 70 से 80 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस महज 3-4 मामलों में ही रिपोर्ट दर्ज कर रही है। इससे आरोपियों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक युवक चोरी की घटनाओं में संलिप्त है और जब कोई उसका विरोध करता है, तो वह और उसका परिवार लोगों को धमकाने लगते हैं।
इस मौके पर ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह कई बार पुलिस चौकी जाकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। उनका आरोप है कि जब भी आरोपी को पकड़ा जाता है, तो कुछ समय बाद ही उसे छोड़ दिया जाता है, जिससे गांव में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने एसपी से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। एसपी आस्था मोदी ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।