Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Jagannath Goyal became the head and Suresh Singla became the secretary in Tohana of Fatehabad
{"_id":"67d68331946cbf29e40b3587","slug":"video-jagannath-goyal-became-the-head-and-suresh-singla-became-the-secretary-in-tohana-of-fatehabad-2025-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में जगन्नाथ गोयल प्रधान व सुरेश सिंगला बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में जगन्नाथ गोयल प्रधान व सुरेश सिंगला बने सचिव
धर्मशाला एंड एजुकेशन चैरिटेबल सोसायटी के चुनाव को लेकर नामांकन वापिस लेने के दिन किसी भी सदस्य द्वारा अपना नामांकन वापिस ना लेने पर चुनाव अधिकारी ने चारों पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले चारों सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है। इस दौरान सभी को निर्वाचित प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए।
चुनाव कमेटी से दया प्रकाश गुप्ता ने बताया कि धर्मशाला एंड एजुकेशन चैरिटेबल सोसायटी के 23 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर 12 व 13 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि तय की गई थी। इस दौरान प्रधान पद के लिए जगननाथ गोयल, उपप्रधान पद के सुंदरलाल गोयल, सचिव पद के लिए सुरेश सिंगला तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मिठन लाल बंसल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इन नामांकन पत्रों की चुनाव अधिकारी दयाप्रकाश गुप्ता, चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य कृष्ण बंसल, विक्रम गर्ग एवं सज्जन बंसल द्वारा जांच की गई थी जिसमें सभी दुरुस्त पाए गये थे।
इस दौरान एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के चलते किसी सदस्य द्वारा अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया गया तो चारों पदों पर नामांकन दाखिल करने वाले सदस्यों को ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।