{"_id":"67c2956ab0edb1edbe0c0156","slug":"video-mehndi-ceremony-organized-under-jain-bhagwati-initiation-program-in-tohana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टोहाना में जैन भगवती दीक्षा कार्यक्रम के तहत मेंहदी रस्म आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टोहाना में जैन भगवती दीक्षा कार्यक्रम के तहत मेंहदी रस्म आयोजित
पंजाब के भूललन इलाके की रहने वाली किसान की बेटी 26 वर्षीय वैरागण कविता जैन की मेंहदी रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित अग्रवाल भवन में युवा प्रेरिका डॉ शिव प्रज्ञा के निर्देशन में सुबह शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान समाजसेवी जगन्नाथ गोयल, सुरेश सिंगला व मंजुल गर्ग ने बताया कि शनिवार को मेंहदी व केसर रस्म आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि दो मार्च को अनाज मंडी में भव्य दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ध्यान गुरु युग प्रधान आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. शिव मुनि, उत्तर भारतीय प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव आशीष मुनि, उत्तर भारतीय प्रवर्तनी गुरुनीवर्या डॉ सरिता, महासाध्वी रश्मि भाग लेंगे। इस दौरान दिव्य आशीष उप प्रवर्तनी गुरुनीमैया महासाध्वी स्नेह व दिशा निर्देश युवा प्रेरिका महासाध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा का होगा। इस कार्यक्रम में साध्वी खुशी, साध्वी सुहानी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम सुबह सवा आठ बजे शुरू होगा जिसके तहत सबसे पहले शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद दीक्षा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।