{"_id":"6a007c4540ddf6e2e904c139","slug":"video-mla-paramveer-supported-the-fire-brigade-sanitation-workers-sitting-on-strike-in-tohana-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना में धरने पर बैठे दमकल सफाई कर्मियों को मिला विधायक परमवीर का साथ, बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: टोहाना में धरने पर बैठे दमकल सफाई कर्मियों को मिला विधायक परमवीर का साथ, बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा
अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दमकल कर्मियों और सफाई कर्मचारियों को रविवार को कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का समर्थन मिला। विधायक धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि दमकल कर्मी और सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। ये विपरीत हालात में भी दिन-रात सेवा देते हैं, लेकिन सरकार इनकी जायज मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के संघर्ष में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है। उनकी मांगों को विधानसभा में भी पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।
इस दौरान कर्मचारियों ने विधायक को नियमितीकरण, वेतन विसंगतियां दूर करने और सुविधाएं बढ़ाने की मांग प्रमुख रखी। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। विधायक के पहुंचने से कर्मचारियों का हौसला बढ़ा है।
विधायक परमवीर सिंह ने कहा, "मेरी विधानसभा की स्पीचें निकलवाकर देख लो। हर स्पीच में मैंने आपके कहे बगैर ही सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का मुद्दा उठाया है। मैं कई बार हाउस में बोल चुका हूं कि गांव-शहर में लगे छोटे से छोटे कर्मचारी को कई साल हो गए। सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ये मांग मैं लगातार उठाता रहा हूं। जब तक सरकार नहीं मानेगी, मैं उठाता रहूंगा।"
उन्होंने आगे कहा, "आप अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार को ये जायज मांगें जल्द मान लेनी चाहिए। हमारी पार्टी आपके साथ है। आपकी आवाज को हाउस में और जोर से उठाएंगे।" इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय ठरवा, वरिष्ठ नेता बंसी मेहता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।