Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Municipal employees protest in Tohana, Fatehabad; demand implementation of the May 13 agreement.
{"_id":"6a4cbf5ea60cd02fd9003c3f","slug":"video-municipal-employees-protest-in-tohana-fatehabad-demand-implementation-of-the-may-13-agreement-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नगरपालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नगरपालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा से संबंधित कर्मचारियों का ग्रुप टोहाना से फतेहाबाद के लिए बसों में रवाना हुआ जिससे पहले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 13 मई के समझौते में मानी गई मांगों का पत्र तुरंत जारी करने की मांग की।
प्रधान रविंद्र ने कहा कि पे-रोल के सफाई कर्मचारियों व सीवर मैन को पक्का किया जाए। एच.के.आर.एन. व अन्य निगमों में लगे तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए भर्ती नीति बनाकर पक्का किया जाए। पक्का होने तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। एक्सग्रेशिया पॉलिसी को सरल बनाकर दुर्घटना में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। आउटसोर्सिंग पॉलिसी को खत्म कर सभी को पक्का किया जाए।
संघ ने मांग की कि छंटनीशुदा कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए और हड़ताल के दौरान काटे गए 42 दिन के वेतन को बहाल किया जाए। कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस हों और सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के शहरों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।