Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Prostitution was being carried out in the Four Marla Colony of Fatehabad; the police took action.
{"_id":"6a47bdc08c8dd94c98099467","slug":"video-prostitution-was-being-carried-out-in-the-four-marla-colony-of-fatehabad-the-police-took-action-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में करवाया जा रहा था देह व्यापार पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में करवाया जा रहा था देह व्यापार पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। शहर के चार मरला कॉलोनी स्थित रोज कैफे में शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। करीब चार घंटे तक पुलिस कार्रवाई चली। इस दौरान डीएसपी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पहुंचे। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। टीम को चार शादीशुदा महिलाएं कैफे में मिलीं। टीम की जब कार्रवाई खत्म हुई तो 6 से 7 लड़कियां और दो से तीन लड़कों को भी पुलिस साथ लेकर। इनके पास स्कूल बैग थे, जिनमें किताबें मिलीं।
महिला थाने में छात्राओं के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों के आने के बाद छात्राओं और अन्य लड़कों को छोड़ दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे संचालक और काउंटर पर बैठने वाला युवक देह व्यापार करवाते थे। इस कैफे का संचालक डीएसपी रोड निवासी दीपक गोस्वामी है। इसके बाद डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी गई। जांच के दौरान टीम को मिला कि यहां पर महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कैफे में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता है। जांच के दौरान काउंटर पर कबीर बस्ती निवासी युवक अजय कुमार मिला। वहां चार महिलाएं भी मौजूद थी। जिनमें से एक रतिया और दूसरी हिसार जिले के निवासी हैं जबकि दो अन्य पंजाब के अमृतसर और मानसा जिले की रहने वाली हैं। पंजाब और रतिया वाली तीनों रतिया में ही किराए पर मकान लेकर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।