{"_id":"6a476eed0b2805f33b0cc1c7","slug":"video-rayabral-ma-haracathapara-caraha-para-radavaja-bsa-na-taraka-ka-mara-takakara-khaugdha-omana-vana-bha-kashhatagarasata-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में हरचंदपुर चौराहे पर रोडवेज बस ने ट्रक को मारी टक्कर, खड़ी ओमनी वैन भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में हरचंदपुर चौराहे पर रोडवेज बस ने ट्रक को मारी टक्कर, खड़ी ओमनी वैन भी क्षतिग्रस्त
रायबरेली में हरचंदपुर कस्बा के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ओमनी वैन से जा भिड़ा। इससे वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। हादसे के कारण कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लेकिन, यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या कोई घायल नहीं हुआ है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।