Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ratia: CM Flying Squad raids Municipal Council office; inspects dumping point and other locations.
{"_id":"6a4b94d929fb16eca305e315","slug":"video-ratia-cm-flying-squad-raids-municipal-council-office-inspects-dumping-point-and-other-locations-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया:सीएम फ्लाइंग की नगर पालिका कार्यालय में रेड, डंपिंग प्वाइंट सहित अन्य स्थानों का किया निरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया:सीएम फ्लाइंग की नगर पालिका कार्यालय में रेड, डंपिंग प्वाइंट सहित अन्य स्थानों का किया निरक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। नगर पालिका रतिया में विकास कार्यो में घपलेबाजी की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर सोमवार को सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने डीएसपी विक्रमजीत भादू की टीम ने नगर पालिका कार्यालय में छापामार कार्यवाही करते हुए विकास कार्यो सहित अन्य कार्यो के रिकार्ड की जांच की व कुछ रिकॉर्ड को जांच के लिए कब्जे में भी लिया। जांच अधिकारी डीएसपी विक्रमजीत भादू ने बताया कि उन्हे रतिया नगर पालिका में विकास कार्यो व अन्य कार्यो के फर्जी बिल बनाने ,एनओसी के नाम पर फर्जीवाड़े की लगातार शिकायते मिल रही थी। जिसकी जांच करने के लिए आज वह टीम के साथ पहुचे है।वही सीएम फ्लाइंग ने नगरपालिका में जांच के बाद सहनाल रोड डंपिंग पॉइंट ,लाली रोड सहित अन्य साइटों का निरक्षण भी किया और मौके पर मौजूद नगरपालिका सचिव से पूरे मामले की जानकारी भी ली
हालांकि टीम ने इसके इलावा जांच का विषय बताते हुए और कुछ बताने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के तहत टीम ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान कचरा उठान मामले में 1.43 करोड़ रूपए के रिकॉर्ड , कचरा उठाने को लेकर करोड़ों रुपए के फर्जी बिलो के मामले व पिछले वर्ष तीन दिन जेसीबी और कुछ ट्रैक्टर ट्राली लगाकर बनाए गए एक करोड़ से ऊपर के बिलों
व गत दिनों नगरपालिका पार्षदों द्वारा उठाए गए 87 लाख रुपए की पेमेंट को लेकर उठाए गए सवालों की भी जांच शुरू करते हुए कुछ पार्षदों के भी ब्यान लिए है वही टीम ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।