{"_id":"6a4ba4937d399ec65b06c95f","slug":"video-tohana-high-voltage-drama-at-the-electricity-corporations-executive-engineers-office-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना : बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 'हाई वोल्टेज ड्रामा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना : बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 'हाई वोल्टेज ड्रामा'
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कृष्ण चिकारा के कार्यालय में ट्यूबवेल के कनेक्शन को लेकर गांव गाजुवाला के ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा किया गया।आरोप है कि 4-5 लोगों ने कार्यकारी अभियंता अधिकारी के साथ मारपीट की और गलत काम करवाने के लिए पैसे फेंकने की कोशिश की। घायल अधिकारी कृष्ण को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से इलाज के बाद वे कार्यालय में चले गए। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित अधिकारी ने बताया कि मामला ट्यूबवेल के रिन्यूवल और उसकी पैमाइश से जुड़ा था। तहसीलदार को इस संबंध में रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है और रिपोर्ट आने का इंतजार था। इसी बीच कुछ आरोपी कार्यालय पहुंच गए और दबाव बनाने लगे।
अधिकारी का कहना है, "ये एक तरह की गुंडागर्दी है। जबरदस्ती गलत काम करवाने का तरीका बन गया है। ये लोग पैसे फेंक रहे थे ताकि काम करवा सकें। जब मैंने मना किया तो मेरे ऊपर हमला कर दिया। ये जान से मारने का प्रयास था। मुझे काफी चोटें आई हैं।"
उन्होंने बताया कि आरोपी सारे लोग एक साथ पहुंचे।
घटना के बाद अधिकारी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन प्रधान सूरजमल ने कहा कि बिजली निगम कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में घुसकर मारपीट करना गैरकानूनी है, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, नहीं तो डिवीजन के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।