Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sanitation workers' strike in Fatehabad extended by another 4 days; garbage will not be cleared until August 15, raising the risk of disease.
{"_id":"6a7aff0ef2ddde0bf40dfe08","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-fatehabad-extended-by-another-4-days-garbage-will-not-be-cleared-until-august-15-raising-the-risk-of-disease-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 4 दिन और बढ़ी; 15 अगस्त तक नहीं उठेगा कचरा, बीमारियों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 4 दिन और बढ़ी; 15 अगस्त तक नहीं उठेगा कचरा, बीमारियों का खतरा बढ़ा
फतेहाबाद। सरकार के कथित टालमटोल रवैये और वादों से मुकरने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल को 4 दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। संघ की इस घोषणा के बाद अब शहर में 15 अगस्त तक न तो सडक़ों पर झाड़ू लगेगा और न ही डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम होगा। इसका सीधा असर यह होगा कि इस बार फतेहाबाद निवासी स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व शहर के चौक-चौराहों पर लगे कूड़े के ढेरों और उनसे उठती दुर्गंध के बीच मनाने को मजबूर होंगे। पिछले 6 दिनों से जारी इस कामबंद हड़ताल के कारण शहर की सडक़ों और गलियों में सैकड़ों टन कचरा एकत्र हो चुका है। बारिश के मौसम में सडक़ों पर सड़ रहे कूड़े के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बन गया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई हल निकलता नहीं दिख रहा। हड़ताल के 15 अगस्त तक खिंच जाने के कारण अब शहरवासियों में भी नगर परिषद और सरकार के प्रति रोष पनपने लगा है, क्योंकि राष्ट्रीय पर्व के मौके पर पूरा शहर गंदगी के आगोश में समाया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।