Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Subhash Barala raised the issue of the Tohana Bypass in the Rajya Sabha, seeking relief from traffic jams and accidents on NH-148B and urging for an immediate survey.
{"_id":"6a7b18bab6468997730206b9","slug":"video-subhash-barala-raised-the-issue-of-the-tohana-bypass-in-the-rajya-sabha-seeking-relief-from-traffic-jams-and-accidents-on-nh-148b-and-urging-for-an-immediate-survey-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में सुभाष बराला ने उठाया टोहाना बाईपास का मुद्दा एनएच-148बी पर जाम और हादसों से राहत की मांग, शीघ्र सर्वे कराने का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा में सुभाष बराला ने उठाया टोहाना बाईपास का मुद्दा एनएच-148बी पर जाम और हादसों से राहत की मांग, शीघ्र सर्वे कराने का आग्रह
टोहाना। राज्यसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को हरियाणा से भाजपा सांसद सुभाष बराला ने फतेहाबाद जिले के टोहाना नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी पर बाईपास निर्माण का मुद्दा उठाया। विशेष उल्लेख के तहत बोलते हुए उन्होंने सरकार से इस मार्ग पर तत्काल सर्वेक्षण कराकर बाईपास को मंजूरी देने और प्राथमिकता से निर्माण शुरू कराने की मांग की।
सांसद बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। भारतमाला परियोजना और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार से संपर्क, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।
उन्होंने कहा कि एनएच-148बी हरियाणा और पंजाब के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। फतेहाबाद जिले में यह राजमार्ग सूर्यवाला चौक से होकर टोहाना नगर के बीच से गुजरता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी मालवाहक और अन्य वाहन नगर के मध्य से निकलते हैं, जिससे लगातार यातायात जाम, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका, ध्वनि और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
बराला ने कहा कि टोहाना एक प्रमुख कृषि और व्यापारिक केंद्र है। भविष्य में इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ेगा। ऐसे में एनएच-148बी पर टोहाना नगर को बाईपास करते हुए उपयुक्त बाईपास का शीघ्र सर्वे कराया जाए। इससे नगर को जाम से स्थायी राहत मिलेगी, सड़क सुरक्षा सुधरेगी और हरियाणा-पंजाब के बीच आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा।
पीठासीन अधिकारी डॉ. सस्मित पात्रा की अध्यक्षता में हुई कार्यवाही के दौरान सांसद ने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।