Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
School bus and Scorpio car collided in Fatehabad, 7 people including 4 children were injured in the accident
{"_id":"681ddf905d2d08858b0ba766","slug":"video-school-bus-and-scorpio-car-collided-in-fatehabad-7-people-including-4-children-were-injured-in-the-accident-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में स्कूल बस व स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर ,हादसे में चार बच्चों सहित सवार 7 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में स्कूल बस व स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर ,हादसे में चार बच्चों सहित सवार 7 लोग घायल
फतेहाबाद के मिनी बाईपास सिटी थाना के पास शुक्रवार दोपहर पायनियर स्कूल की बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में स्कूल बस के ड्राइवर सहित स्कूल बस में मौजूद 7 लोग घायल हो गए जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। दो बच्चों को कंधे पर फ्रैक्चर हुआ है और बाकी दो बच्चों को भी चोटें लगी हैं।
स्कॉर्पियो बस का चालक भी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी की स्पीड अधिक थी। जिसके कारण स्कॉर्पियो गाड़ी स्कूल बस से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो गाड़ी का अगला हिस्सा और स्कूल बस का अगला हिस्सा बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।
बस चालक रामनिवास ने बताया कि वह स्कूल से शहर की एमसी कॉलोनी की तरफ बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। सड़क की हाई ओर से तेज गति से स्कॉर्पियो गाड़ी आई और उसने बस में टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस का ड्राइवर 15 फीट दूर जा गिरा।
इस हादसे में घायल स्कार्पियो चालक गांव बनगांव निवासी आदित्य ने बताया कि उसकी गाड़ी की स्पीड अधिक थी। उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन सड़क पर बजरी गिरी होने के चलते वह गाड़ी को संभाल नहीं पाया और उसकी गाड़ी स्कूल बस से जा टकराई।
इस हादसे में तीसरी कक्षा की नैतिक और कक्षा नौवीं के कार्तिक को फ्रैक्चर हुआ है। वही कक्षा सातवीं का रितविक व कक्षा छठी के भावेश को भी छोटे लगी हैं। जिनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। बस में सवार हेल्पर पूनम के सिर पर चोट लगी है।
वहीं, बस में सवार कक्षा नर्सरी को पढ़ने वाली अध्यापिका सुमन को भी छुटपुट छोटे आई हैं। स्कूल बस के ड्राइवर और स्कॉर्पियो गाड़ी चालक का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है बस चालक के पैरों पर चोट लगी है। स्कार्पियो चालक के हाथ पर चोट बताई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।