{"_id":"69d0e9feba9187d4c90097e8","slug":"video-the-body-of-an-unidentified-man-was-found-in-a-sack-at-fatehabad-branch-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद ब्रांच में बोरी में बंद मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद ब्रांच में बोरी में बंद मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
बलियावाला हेड के पास (फतेहाबाद ब्रांच) पर बने नए फटे के नजदीक कट्टों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना नवजोत सिंह ढिल्लों और उनकी टीम द्वारा तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नहर से डेड बॉडी को बाहर निकाला। मृतक के हाथ पर फूल का निशान पाया गया। मृतक ने नीले रंग का अंडरवियर, मेहंदी रंग की पैंट तथा चेकदार शर्ट पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया डेड बॉडी एक से दो दिन पुरानी प्रतीत हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पैरों को मोड़कर चौकड़ी मारकर बोरी में बंद किया गया था तथा उसे गांठड़ी बनाकर बांधकर नहर में फेंका गया था। बोरी के अंदर कोयला और फूल भी मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी ने जल प्रवाह किया हो।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और एसएचओ मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की गई। बाद में डीएसपी भी शवगृह पहुंचकर डेड बॉडी का निरीक्षण करने पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए डेड बॉडी को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। साथ ही आसपास के सभी थानों तथा गोताखोरों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है, तो तुरंत पुलिस प्रशासन या नवजोत सिंह ढिल्लों से संपर्क करने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।