Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Three people injured after a car and a bike collided in front of the new bus stand in Tohana, Fatehabad
{"_id":"68fde43dbadcdaa5a70dd427","slug":"video-three-people-injured-after-a-car-and-a-bike-collided-in-front-of-the-new-bus-stand-in-tohana-fatehabad-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नए बस स्टैंड के सामने कार और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नए बस स्टैंड के सामने कार और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल
शहर के नए बाईपास पर बने नए बस स्टैंड के सामने एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला सहित तीन घायल हो गए। जिसमें एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों का इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार राजस्थान के गंगानगर निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ टोहाना शहर की तरफ आ रहा था तभी कार चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उनकी मोटरसाइकिल दूर जा गिरी और हादसे में तीनों को चोट आई है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे डायल 112 की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि नए बस स्टैंड के सामने सड़क हादसे में तीन घायल हो गए हैं। घायलों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।