Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana's Kainchi Chowk has become a hub of filth; the issue is caught in a tangle between three departments, leaving shopkeepers distressed and raising fears of disease due to contaminated water entering the supply lines.
{"_id":"6a59efb89397de31d30ddd7a","slug":"video-tohanas-kainchi-chowk-has-become-a-hub-of-filth-the-issue-is-caught-in-a-tangle-between-three-departments-leaving-shopkeepers-distressed-and-raising-fears-of-disease-due-to-contaminated-water-entering-the-supply-lines-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना का कैंची चौक बना गंदगी का अड्डा, तीन विभागों में उलझी समस्या ,दुकानदार परेशान, गंदा पानी सप्लाई लाइन में घुसने से बीमारी का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना का कैंची चौक बना गंदगी का अड्डा, तीन विभागों में उलझी समस्या ,दुकानदार परेशान, गंदा पानी सप्लाई लाइन में घुसने से बीमारी का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर का दिल कहे जाने वाले कैंची चौक(शहीद चौक) पर पिछले 10-15 दिन से सीवर और गंदे नालों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे न सिर्फ बदबू से दुकानदार परेशान हैं, बल्कि गंदा पानी पेयजल सप्लाई में जाने से लोगों को बीमारी का भी डर सता रहा है।
पार्षद प्रतिनिधि रमेश मेहता ने बताया कि यह समस्या तीन विभागों में फँसी हुई है। “पब्लिक हेल्थ कहता है यह नगर परिषद का काम है। नगर परिषद कहती है PWD B&R से इजाजत चाहिए। नाले के ऊपर की स्लैब तीन बार बन चुकी है और नाला काफी नीचे जा चुका है। नीचे केबलें भी बिछी हैं, जिससे नाला पूरी तरह चोक है।” उन्होंने कहा कि यह चौक वीआईपी रूट है, फिर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। मेहता ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर तुरंत समाधान की मांग की।
स्थानीय दुकानदार नरेश मुंजाल के अनुसार, “डेयरियों और सीवर का पानी टंकी में भरकर ओवरफ्लो हो रहा है। नगर परिषद के जेई ने 2-4 दिन में नया नाला बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।”
दुकानदारों का कहना है कि अभी बारिश शुरू नहीं हुई है, बरसात में हालात और बिगड़ जाएंगे। लोगों ने मांग की है कि फटाफट नया नाला बनाकर गंदगी का निपटारा किया जाए
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।