{"_id":"68037c9033850050be015b13","slug":"video-222327-mt-wheat-purchased-in-hisar-69-not-lifted-markets-filled-with-grains-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में 222327 एमटी गेहूं की खरीद, 69 प्रतिशत का उठान नहीं अनाज से अटी मंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में 222327 एमटी गेहूं की खरीद, 69 प्रतिशत का उठान नहीं अनाज से अटी मंडियां
हिसार की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक पूरे चरम पर पहुंच चुकी है। जिले में पूरे सीजन में 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं आवक का अनुमान लगाया गया था। जिसके मुकाबले अब तक 2.55 हजार मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है।
इसमें से 222327 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिले की मंडियों में अब तक 39982 एमटी सरसों की आवक हुई है। जिसमें 392243 एमटी सरसों की खरीद हो चुकी है। मंडी अनाज से अटी हुई नजर आ रही है। किसानों को शेड के नीचे या फड़ पर खाली जगह नहीं मिल रही। ऐसे में किसान अपनी फसल को सड़क पर ही डाल रहे हैं।
जिले की मंडियों में 15 मार्च से सरसों की खरीद हुई थी। जिसमें 95 हजार एमटी सरसों की आवक होने का अनुमान लगाया गया था। अब तक मंडी में 392243 एमटी सरसों की आवक हुई है। अब सरसों की आवक कम हो रही है। सरसों खरीद को लेकर अब अधिक आवक होने के आसार नहीं बन रहे हैं।
माना जा रहा है कि सरसों अपने लक्ष्य के अनुसार नहीं आएगी। जिले में गेहूं की आवक तेजी से हो रही है। दस अप्रैल से गेहूं की आवक हुई शुरु हुई थी। लगभग एक सप्ताह में ही करीब आधी आवक हो चुकी है। मंडियों में आवक को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दस दिन में ही आंकड़ा अपने लक्ष्य पर पहुंच जाएगा।
गेहूं के उठान को लेकर दिक्कतें चल रही हैं। अब तक 69623 एमटी गेहूं का ही उठान हो सका है। करीब 31 प्रतिशत गेहूं का उठान हुआ है। लगभग 69 प्रतिशत गेहूं अब भी अनाज मंडियों में ही पड़ा हुआ है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत ने कहा कि सभी उठान एजेंसियों को जल्द से जल्द उठान के निर्देश दिए गए हैं। सभी खरीद एजेंसियों से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।