Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Administrative officials inspected the preparations for Prime Minister Narendra Modi's Hisar program
{"_id":"67f78994a1fec33a1b0ea783","slug":"video-administrative-officials-inspected-the-preparations-for-prime-minister-narendra-modis-hisar-program-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिसार कार्यक्रम की तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिसार कार्यक्रम की तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को हिसार में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने वीरवार को रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हिसार के डीसी अनीश यादव ने एयरपोर्ट के पास बनाए जा रहे पंडाल का मुआयना किया और रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के लिए पूरी प्लानिंग को अंतिम रूप दिया है।
डीसी अनीश यादव ने रैली स्थल पर पंडाल के निर्माण कार्य और मंच की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि रैली में बैठने वालों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है, और किस एरिया में कौन बैठेगा, इसका पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में मंच पर बैठने वाले वीआईपी नेताओं की पूरी लिस्ट भी तैयार की जा रही है। मंच के सामने एक विशेष वीआईपी कार्नर होगा, जिसमें विधायक, चेयरमैन, भाजपा के पदाधिकारी और अन्य उच्च अधिकारी बैठेंगे।
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी के कार्यक्रम से चार दिन पहले ही मंच को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। अधिकारी अपने स्तर पर निरीक्षण करने के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट देंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया भी पार्टी की ओर से तैयारियों का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने रैली स्थल पर 25,000 कुर्सियां लगाने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा, रैली में आने वाले लोगों के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग स्थानों का भी प्रबंध किया गया है। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक पार्किंग, सिरसा की ओर से आने वालों के लिए दूसरी पार्किंग, और शहर के अंदर से आने वाले वाहनों के लिए तीसरी पार्किंग का विकल्प होगा। प्रत्येक पार्किंग स्थल पर एक डीएसपी स्तर के अधिकारी की तैनाती की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था में कोई रुकावट न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।