{"_id":"67c00dee39704889240c044b","slug":"video-all-india-vice-chancellor-volleyball-tournament-begins-at-hisar-luvaas","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार लुवास में ऑल इंडिया वाइस-चांसलर वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार लुवास में ऑल इंडिया वाइस-चांसलर वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू
लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में तीन दिवसीय ऑल इंडिया वाइस-चांसलर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कुलपति डॉ. राजा शेखर वुंडरू के दिशा-निर्देशन में यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जा रही है। देशभर की 13 विश्वविद्यालयों की टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया है।
छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सज्जन सिहाग ने टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कोर समिति सहित अन्य सभी समितियों के अध्यक्ष, संयोजक और सदस्य उपस्थित रहे।
पहली बार लुवास कर रहा है मेजबानी
डॉ. सिहाग ने बताया कि यह पहली बार है जब लुवास इस प्रतिष्ठित वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागी टीमों के आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की पूरी तैयारी कर ली है, जिससे टूर्नामेंट का आयोजन सुचारू रूप से हो सके।
शुभारंभ कार्यक्रम में सह-छात्र कल्याण निदेशक डॉ. डीएस बिढान, डिप्टी रजिस्ट्रार विकास खरब, वरिष्ठ वैज्ञानिक, खेल प्रभारी, विभागाध्यक्ष और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।