Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Before the implementation of the new collector rate, a crowd gathered at the tehsil office
{"_id":"69ca51b4e542a8e9710c04cf","slug":"video-before-the-implementation-of-the-new-collector-rate-a-crowd-gathered-at-the-tehsil-office-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: नए कलेक्टर रेट लागू होने से पहले तहसील कार्यालय में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: नए कलेक्टर रेट लागू होने से पहले तहसील कार्यालय में उमड़ी भीड़
नए कलेक्टर रेट लागू होने से पहले सोमवार को तहसील कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे। सुबह साढ़े 8 बजे से ही लोग तहसील कार्यालय पहुंचने लगे थे। सुबह 9 बजे कार्यालय तो खुला लेकिन रजिस्ट्री शुरू नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे कुछ देर तक काम होने के बाद 10 से 11 बजे तक सर्वर डाउन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हिसार जिले में हिसार, बरवाला, उकलाना, आदमपुर, अग्रोहा, बालसमंद ,हांसी ,नारनौंद,बास में रजिस्ट्री होती हैं। जिसमें रोजाना करीब 600 टोकन जारी होते हैं। हिसार तहसील में सबसे अधिक करीब 150 टोकन जारी होते हैं। टोकन लेने के बाद दस दिन में किसी भी दिन रजिस्ट्री कराने आ सकते हैं। इस महीने में रजिस्ट्री के लिए 30 मार्च आखिरी दिन है। मंगलवार 31 मार्च को महाबीर जयंती के चलते अवकाश है। इसके चलते रजिस्ट्री के लिए टोकन ले चुके सैकड़ों लोग रजिस्ट्री के लिए पहुंचे। जिस कारण तहसील कार्यालय में सुबह से ही भीड़ लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।