Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
CM Naib Singh Saini reached the natural farming conference in Hisar, said- farmers will have to adopt natural farming
{"_id":"6841520d2e6f2c30980b409b","slug":"video-cm-naib-singh-saini-reached-the-natural-farming-conference-in-hisar-said-farmers-will-have-to-adopt-natural-farming-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, बोले- किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, बोले- किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा। प्राकृतिक खेती से उत्पन अनाज जहर मुक्त होगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि जिस तरह का अन्न खाएंगे उसी तरह का हमारा मन होगा। जैसा अन वैसा मन हमारी पुरानी कहावत है। अगर शुद्ध भोजन चाहिए तो हमें प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में प्रदेशभर के किसान, कृषि विशेषज्ञ एवं विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भाग लेने पहुंचे।किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, सरकारी योजनाओं, और कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान की गई। आयोजन न केवल किसानों के लिए प्रेरणादायक होगा, बल्कि उनको एक नई दिशा भी प्रदान करने वाला साबित हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद के सीईओ हरबीर सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ राजबीर सिंह, एस्सिटेंट प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर डॉ अरुण कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।