Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Congress leaders placed under house arrest in Hansi; police cite the need to maintain law and order
{"_id":"6a607645c8f4d74c4309d0e5","slug":"video-congress-leaders-placed-under-house-arrest-in-hansi-police-cite-the-need-to-maintain-law-and-order-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बता रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बता रही
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हांसी में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा समेत कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है, जबकि कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए हांसी के कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा समेत कई कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। नेताओं के आवासों पर पुलिस बल तैनात किया गया ताकि वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना न हो सकें।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह एहतियाती कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा ने बताया कि लोकतंत्र में हर नागरिक और राजनीतिक दल को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। हमें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकना हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
एक ओर पुलिस इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बता रही है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।