Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Elections for the Jat Education Society in Hisar have been announced and will be held on April 12
{"_id":"699ec63685b1cb4b31093111","slug":"video-elections-for-the-jat-education-society-in-hisar-have-been-announced-and-will-be-held-on-april-12-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनावों की घोषणा ,12 अप्रैल को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनावों की घोषणा ,12 अप्रैल को होगा मतदान
जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव का शेडयूल घोषित कर दिया गया है। बुधवार को जाट एजुकेशन सोसायटी मैनेजमेंट ऑफिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट प्रदीप सिंह बाजिया, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अनिल श्योराण ने चुनाव की तारीखों का एलान किया। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव होंगे। कुल 296 कॉलेजियम सदस्य चुने जाएंगे। कॉलेजियम सदस्य चुने जाने के बाद कार्यकारिणी का चुनाव का शेडयूल घोषित होगा।
जाट एजुकेशन सोसायटी के प्रधान दिलदार सिंह पुनिया ने बताया कि एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जिसके चलते नई कार्यकारिणी के चुनाव का एलान किया गया है। एडवोकेट प्रदीप सिंह बाजिया को चुनाव अधिकारी तथा एडवोकेट अनिल श्योराण को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
एडवोकेट प्रदीप सिंह बाजिया ने बताया कि जाट एजुकेशन सोसायटी में कुल 14605 सदस्य हैं। यह सभी सदस्य वोट का प्रयोग कर 296 कॉलेजियम सदस्यों को चुनेंगे। हर एक वार्ड में 45 से 50 सदस्य शामिल किए गए हैं। 12 अप्रैल को कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग होगी। सुबह 9 से शाम 4बजे तक मतदान होगा।उसी दिन मौके पर ही मतगणना के बाद कॉलेजियम सदस्यों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फर्म एंड सोसायटी एक्ट का पालन करते हुए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछली बार करीब 95 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार भी इतना ही मतदान प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।