{"_id":"699ed010a25b8afffa093fc7","slug":"video-congress-district-presidents-were-released-by-the-police-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: 5 घंटे थाने में बैठा कर रखने के बाद छोड़े कांग्रेस जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: 5 घंटे थाने में बैठा कर रखने के बाद छोड़े कांग्रेस जिला अध्यक्ष
हिरासत में लिए गए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल व अन्य नेताओं को करीब 5 घंटे बाद सदर थाना पुलिस ने रिहा कर दिया। सदर थाने से रिहा किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि मनरेगा बचाओ , बुजुर्गाें की पेंशन काटे जाने ,युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर प्रदेश राव नरेंद्र के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा घेराव करना था।
सुबह 5 बजे पुलिस कांग्रेस नेताओं के घर पहुंची। कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना, बरवाला से प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा, नरेश मलिक, एडवोकेट को हाउस अरेस्ट किया गया। भाजपा सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। हमारे सैंकडों साथियों को टोल प्लाजा पर रोका गया। कांग्रेस की गाड़ियों की पहचान कर नेताओं को गिरफ्तार किया। पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गंगवा ने कहा कि हमें अब छोड़ा तो हम जाएंगे। चंडीगढ़ जाकर अपना विरोध जताएंगे। अब भाजपा सरकार बुरी तरह से डरी हुई है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इस तरह से विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। पूरे देश में कांग्रेस सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र को बचाने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र में हर एक व्यक्ति को प्रदर्शन करने का अधिकार है। यह कायर सरकार पूरी तरह से बौखलाई गई है। हम जनता की आवाज को लगातार उठाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।