{"_id":"6994053030473f59950b8124","slug":"video-extortion-demanded-from-the-owner-of-a-tile-showroom-near-chandan-nagar-in-hisar-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में चंदन नगर के पास टाइल शोरूम के मालिक से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में चंदन नगर के पास टाइल शोरूम के मालिक से मांगी रंगदारी
चंदन नगर के पास स्थित एक टाइल शोरूम के मालिक से बदमाशों ने रंगदरी की मांगने की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बाइक पर सवार होकर दो बदमाश शोरूम पर पहुंचे और मालिक को धमकाते हुए बोले कि कोले रंग की नई बोलेरो चाहिए वरना अंजाम भुगतने को तैयार हो जाना। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उधर डीएसपी मुख्यालय कमलजीत मामले की जांच करने पहुंचे।
यह घटना रविवार की है लेकिन मामले की शिकायत सोमवार को आजाद नगर पुलिस थाने में दी गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक शोरूम पर पहुंचते हैं। इनमें से एक युवक ने सफेद रंग की जैकेट व दूसरे ने नीले व लाल रंग की जैकेट पहनी हुई है।
बाइक से उतरकर दोनों युवक दोनों युवक शोरूम के अंदर जाते हैं और शोरूम मालिक गगन गक्खड़ के साथ बाहर आ जाते हैं। इसके बाद एक लाल-नीले रंग की जैकेट वाला युवक मालिक से बात करने लग जाता है और सफेद रंग की जैकेट वाला युवक बाइक स्टार्ट करने लगता है।
इसी दौरान युवक शोरूम मालिक से रंगदारी मांगता है और इसके बाद 2 बजकर 24 मिनट पर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बालसमंद नहर की तरफ चले जाते हैं। इस तरह से एक मिनट में ही बदमाश फिरौती मांगकर वहां से चले जाते हैं। इसी बीच कारोबारी बदमाशों से दूरी बनाकर फिर से वापस उन्हें देखने आगे चला जाता है। इसके साथ ही शोरूम में कार्यरत कारिंदे भी बाहर आ जाते हैं और कारोबारी उन्हें घटना से अवगत करवाता है।
आजाद नगर थाना प्रभारी व जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
डीएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा उधर घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय कमलजीत, सीआईए टीम व आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने शोरूम के मालिक से बातचीत की। साथ ही मौके से सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया।
बजरंग गर्ग ने फिरौती मांगने की घटना पर जताई नाराजगी हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने ओम टाइल्स के मालिक से रंगदारी मांगने की घटना पर नाराजगी जताई। बजरंग गर्ग ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली।
बजरंग गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जबकि हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा लूटपाट, फिरौती व हत्या की वारदातें की जा रही है। इस कारण प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। इस मौके पर नरेश कुमार, मनीष, गुलशन अरोड़ा, रोशन सोनी, गीताश मक्कड़, अनिल कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।