सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers can earn Rs 1 to 3 lakh from fish farming in degraded land: Dr. Saravanan Raj

खराब पड़ी जमीन में मत्स्य पालन से1 से 3 लाख रुपये कमा सकेंगे किसान: डॉ. सरवनन राज

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:17 PM IST
Farmers can earn Rs 1 to 3 lakh from fish farming in degraded land: Dr. Saravanan Raj
राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) हैदराबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक डॉ. सरवनन राज ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि हरियाणा में मत्स्य पालन को 90 प्रतिशत संभावना हैं। किसान अपनी खराब पड़ी जमीन से भी 1 से 3 लाख रुपये कमा सकेंगे। हरियाणा के मीठे व खारे पानी में झींगा मछली एक रिकॉर्ड बना सकता है। यहां से दिल्ली नजदीक होने के चलते अच्छी मार्केट भी है। ऐसे में किसान दिल्ली -एनसीआर से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक की मार्केट में जा सकते हैं। मत्स्य पालन को लेकर केंद्र सरकार ने नए स्टार्टअप भी शुरु किए हैं। जिसमें युवा उद्यमियों, किसानों, युवाओं को मौका मिलेगा। एग्री बिजनेस की तरह से एक्वा में भी स्टार्टअप के तहत फंडिंग दी जाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) हैदराबाद के सहयाेग से आयोजित चार दिवसीय एक्वा उद्यम-2026 के शुभारंभ के बाद अमर उजाला से खास बातचीत में मैनेज के निदेशक डॉ. सरवनन राज ने कहा कि एग्री स्टार्टप के तहत अब तक 562 लोगों ने अपने आइडिया दिए। जिसमें 235 को फंडिग के लिए चुना गया। इन युवाओं को उद्यमियों के तौर पर विकसित करने के लिए 22 करोड़ 80 लाख रुपये की मदद की गई है। उन्होंने बताया कि एक्यूबेशन सेंटर सर्पोट एंड एग्री स्टार्टअप मानीटिंग के तहत 1416 स्टार्टअप को शुरु किए गए। जिसमें 606 युवाओं को 51 करोड़ रुपये बिजनेस के लिए दिए गए हैं। अब तक 1 लाख 12 हजार 906 लोगों ने पंजीकरण किया है। युवाओं छात्रों के लिए एग्रीप्रन्योर कार्यक्रम के तहत 64 घंटे की क्लास रुम ट्रेनिंग के बाद 4 से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। एग्री स्टार्टअप में युवा उद्यमी को 25 लाख रुपये तक मदद मिलेगी। उसे दा साल तक एक्यूबेशन सेंटर सपोर्ट भी दी जाएगी। डॉ. सरवनन राज ने कहा कि उत्तर भारत में मत्स्य पालन को लेकर काफी कम काम हुआ है। आप अपनी खराब जमीन में फसल नहीं ले सकते लेकिन मत्स्य पालन कर सकते हैं। सेमग्रस्त जमीन, लवणीय जमीन, सूखे एरिया वाली जमीन, खारे पानी जमीन में फसल लगाने की बजाए मत्स्य पालन से किसान को एक साल में प्रति एकड़ 1 से 3 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है। तीन मछली मंडी बनेंगी डॉ. सरवनन राज ने कहा कि अब हरियाणा में इस क्षेत्र में काम शुरु हुआ है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार में मछली मंडी बनाया जाना प्रस्तावित है। खारे पानी की जलकृषि योजना के तहत सिरसा जिले को चुना गया है। प्रदेश में किसी एक स्थान पर झींगा मछली प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की भी योजना है। जिला भिवानी के गांव गरवा में 24.5 एकड भूमि पर झींगा एवं मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्ठता केंद्र 98.90 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित किया जाएगा। केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला सिरसा के गांव पोहरका में 25 एकड़ में खारे पानी की जलकृषि विकास परियोजना स्थापित होगी। प्रदेश में मत्स्य पालक किसानों की आमदनी बढाने के लिए 25 मत्स्य कोल्ड स्टोर बनाए जा चुके हैं और 18 बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain Mahakaal: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

17 Feb 2026

Jabalpur News: विवादों में आए उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में महिलाओं पर डाला गया कलश से पानी, वीडियो वायरल

17 Feb 2026

Srinagar: पाव अकरी क्षेत्र के लोगों ने पेयजल व सड़क सुविधा की मांग को लेकर किया तहसील कीर्तिनगर का घेराव

16 Feb 2026

कबीरधाम: सट्टा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, दो महिला गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप से हो रहा था संचालन

16 Feb 2026

Karnaprayag: एस्ट्रो विलेज बेनीताल में स्थानीय युवाओं को एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण संपन्न हुआ संपन्न

16 Feb 2026
विज्ञापन

Jollygrant: एम्स और सेबी ने किया कार्यक्रम, अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य और पैसा निवेश करने के बारे में जानकारी दी

16 Feb 2026

Haridwar: जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे डीएम, 51 समस्याएं की गईं दर्ज

16 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: संगीत नाटक अकादमी में संगीत संध्या का आयोजन

16 Feb 2026

VIDEO: नौशाद सम्मान समारोह में सिंगर हरिहरन ने दी प्रस्तुति

16 Feb 2026

Bihar News: सरकारी गाड़ी से टच हुई बाइक तो भड़क गए BDO, युवक पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल

16 Feb 2026

Haridwar: ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज केछात्र-छात्राओं ने मृतक छात्र को कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

16 Feb 2026

Srinagar: नागेश्वर महादेव मंदिर मे महाशिवरात्रि के पर्व पर हुई विशेष पूजा, भंडारा भी हुआ

16 Feb 2026

Khandwa News: वैलेंटाइन की रात सड़क किनारे बैठे प्रेमी युगल से विवाद के बाद एक की हत्या, तीन को भेजा जेल

16 Feb 2026

Video: कैंट विधानसभा भाजपा महानगर की ओर से आयोजित बजट चौपाल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कही ये बात

16 Feb 2026

Video: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में अनादी संस्था की ओर से नाटक तिल का ताड़ का मंचन

16 Feb 2026

Video: इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में सक्षम संरक्षण क्षमता महोत्सव 2026

16 Feb 2026

Baghpat: संभल के बर्तन विक्रेता की गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन के नलकूप पर ईंटों से पीटकर हत्या

16 Feb 2026

Meerut: छात्राओं ने सीखी घर के कचरे से खाद्य बनाने की विधि

16 Feb 2026

Meerut: बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

16 Feb 2026

Meerut: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीज़ा पर आई महिला हुई गिरफ्तार

16 Feb 2026

VIDEO: "मेरे सामने आते ही हीरोइन कहती थी, कुत्ते-कमीने मुझे हाथ मत लगाना", एक्टर रंजीत ने सुनाए फिल्मी किस्से

16 Feb 2026

Meerut: रमजान माह में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

16 Feb 2026

Meerut: भाकियू अम्बावत के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

16 Feb 2026

Meerut: आर्ट ऑफ़ लिविंग ने समाज में शांति, सद्भाव के लिए की पूजा

16 Feb 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

16 Feb 2026

Meerut: योगांजलि ने मनाई मासिक सभा, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

16 Feb 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में ज्ञापन न लेने पर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों ने किया हनुमान चालीसा पाठ

16 Feb 2026

शिव परिवार का वार्षिक उत्सव, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

16 Feb 2026

भाजपा का 17 को बजट चौपाल का आयोजन

16 Feb 2026

गुरुग्राम: शांत स्वभाव वाले पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की

16 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed