Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Students stopped a roadways bus in Khedi Barki, Hisar, over bus service issues, but left after police assurances
{"_id":"699418c393ba6b36370053b9","slug":"video-students-stopped-a-roadways-bus-in-khedi-barki-hisar-over-bus-service-issues-but-left-after-police-assurances-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के खेड़ी बर्की में बस सेवा की समस्या पर छात्र-छात्राओं ने रोकी रोडवेज बस, पुलिस के आश्वासन के बाद छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के खेड़ी बर्की में बस सेवा की समस्या पर छात्र-छात्राओं ने रोकी रोडवेज बस, पुलिस के आश्वासन के बाद छोड़ी
हिसार के अग्रोहा इलाके के गांव खेड़ी बर्की में रोडवेज बस सेवा के समय में बदलाव को लेकर छात्र-छात्राओं ने मंगलवार सुबह एक रोडवेज बस को रोक दिया। पिछले 15 दिनों से इस समस्या से परेशान छात्रों ने प्रशासन के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान न मिलने पर यह कदम उठाया।
छात्रों सुमेश, राजेश और अन्य ने बताया कि पिछले चार सालों से खेड़ी बर्की से सुबह 8 बजे रोडवेज बस हिसार के लिए रवाना होती थी, जो 8:15 बजे गांव से निकल जाती थी। लेकिन पिछले 15 दिनों से इस बस का रूट बदलकर किराड़ा गांव तक कर दिया गया है। किराड़ा से मात्र 2 यात्री ही बस में सवार होते हैं, जिसके कारण बस अब खेड़ी बर्की में सुबह 9 बजे पहुंचती है। इससे स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है।
छात्राओं ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए वे लगातार जीएम (जनरल मैनेजर) ऑफिस के चक्कर काट रहे थे, लेकिन जीएम साहब से मुलाकात न होने पर आज सुबह मजबूरन बस रोकनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों से बात की और बस को रवाना करवाया।
छात्रों ने आगे कहा कि युवा नेता संजीव गंगवा और रामचंद्र गंगवा ने समस्या के समाधान के लिए 2 दिनों का समय मांगा है और वादा किया है कि वीरवार (गुरुवार) तक बस सेवा पुराने समय पर सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो छात्र फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।