Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Farmer leaders in Hansi-Hisar announce: Will not allow the CM to hoist the national flag in Hansi during the August 15th celebrations.
{"_id":"6a7f127c9e93d2f97b0eb02b","slug":"video-farmer-leaders-in-hansi-hisar-announce-will-not-allow-the-cm-to-hoist-the-national-flag-in-hansi-during-the-august-15th-celebrations-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी-हिसार में किसान नेताओं का ऐलान, 15 अगस्त समारोह पर हांसी में सीएम को नहीं फहराने देंगे राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी-हिसार में किसान नेताओं का ऐलान, 15 अगस्त समारोह पर हांसी में सीएम को नहीं फहराने देंगे राष्ट्रीय ध्वज
हिसार के जीवन हत्याकांड को लेकर किसान नेताओं का विरोध लगातार जारी है। किसान नेता दशरथ मलिक ने भी ऐलान किया है कि 15 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा। उनका कहना है कि जीवन हत्याकांड में न्याय मिलने तक किसान अपना विरोध जारी रखेंगे।
आपको बता दे कि हांसी के किसान नेता दशरथ मलिक ने भी कहा है कि किसी भी कीमत पर किसान नेता 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और झंडा फहराने का विरोध करेंगे।
दूसरी ओर हांसी के जग्गा बाड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि एवं मार्किट कमेटी वाईस चेयरमैन सुरजीत गुज्जर ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जीवन हत्याकांड में जो हुआ, वह गलत हुआ और वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं, लेकिन 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। राष्ट्रीय पर्व पर झंडा फहराने से किसी को रोकना उचित नहीं है।
सुरजीत गुज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिर्फ किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और राष्ट्रीय पर्व को राजनीतिक विरोध का मंच न बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।