Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Greenery drive in Hansi featuring 500 saplings; administration conveys message of environmental conservation.
{"_id":"6a6b47aad33ea7a4b1094d10","slug":"video-greenery-drive-in-hansi-featuring-500-saplings-administration-conveys-message-of-environmental-conservation-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"500 पौधों के साथ हांसी में हरियाली की मुहिम, प्रशासन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 पौधों के साथ हांसी में हरियाली की मुहिम, प्रशासन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हांसी में वन महोत्सव के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर 500 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एडीसी लक्षित शरीन ने भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हांसी के लाला हुक्म चंद पार्क में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीसी लक्षित शरीन ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के अंतर्गत पूरे शहर में 500 पौधे लगाए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
एडीसी लक्षित शरीन ने बताया कि आज वन महोत्सव के तहत पूरे शहर में 500 पौधे लगाए गए हैं। पौधे हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये हमें स्वच्छ हवा, शुद्ध पर्यावरण और बेहतर भविष्य देते हैं। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।