Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hisar Sangharsh Samiti protested against the problem of waterlogging on Jindal School Road
{"_id":"683c0d86a18f5ee03f0acb43","slug":"video-hisar-sangharsh-samiti-protested-against-the-problem-of-waterlogging-on-jindal-school-road-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिंदल स्कूल रोड पर जलभराव की समस्या के विरोध में हिसार संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदल स्कूल रोड पर जलभराव की समस्या के विरोध में हिसार संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
हिसार के जिंदल स्कूल रोड पर काफी समय से हुए जल भराव की समस्या के विरोध में आज हिसार संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। समिति ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की।
इस अवसर पर हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि इस रोड पर पिछले 2 साल से यह समस्या बनी हुई है। मौजूदा विधायक सावित्री जिंदल की फैक्टरी और एक स्कूल इसी रोड पर स्थित है। बावजूद इसके विधायक इस समस्या का समाधान नहीं करवा रही है।
इस कारण से इस रोड पर रहने वाले लोगों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव के कारण इस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे भी बने हुए हैं, जिससे इस रोड से गुजरने वाले वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। जितेंद्र श्योराण ने मौजूदा विधायक और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।