Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, power engineers staged a protest by raising slogans outside the Vidyut Sadan headquarters.
{"_id":"69f2f4f52e6cbfd50f08a19e","slug":"video-in-hisar-power-engineers-staged-a-protest-by-raising-slogans-outside-the-vidyut-sadan-headquarters-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में पावर इंजीनियरों ने विद्युत सदन मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में पावर इंजीनियरों ने विद्युत सदन मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर जताया रोष
हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने वीरवार को अपनी मांगों के संबंध में 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो इसे पूर्ण कार्य बहिष्कार में बदल दिया जाएगा। एसोसिएशन ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विद्युत सदन पर गेट मीटिंग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कुंडू और महासचिव रविंद्र घनघस ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में बिजली चोरी रोकने पर प्रताड़ित किए गए एसडीओ उचाना जोजो तनेजा का तबादला तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।
दादरी में एसडीओ गौरव को धमकाने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करना, बिजली चोरी पकड़ने जाने वाली टीमों को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान करना, वर्ष 2009 से लंबित एचवीपीएनएल की रिस्ट्रक्चरिंग को तुरंत लागू जाए करना, वर्तमान में बने नए सब-स्टेशनों के अनुसार पदों का सृजन और लिंकअप करना, हांसी, दादरी और नूंह में एसई के रिक्त पदों को भरना आदि मांगें शामिल हैं।
हरियाणा पावर यूटिलिटीज में खाली हो रहे तकनीकी निदेशकों के 5 पदों पर एड-हॉक एक्सटेंशन के बजाय नियमित नियुक्तियां की जाएं।
रविंद्र घनघस ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इंजीनियर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर गेट मीटिंग करेंगे। 13 अप्रैल से जारी शांतिपूर्ण विरोध के बावजूद प्रबंधन गंभीर मुद्दों पर मौन है।
महासचिव रविंद्र घनघस ने बताया कि यदि प्रबंधन ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो इसे पूर्ण कार्य बहिष्कार में बदल दिया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कुंडू और महासचिव रविंद्र घनघस ने प्रदेश के सभी पावर इंजीनियरों से एकता और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।