Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, Agriculture Minister Shyam Singh Rana visited the indigenous products fair, and the performance of Manas Ramlila left the audience deeply moved.
{"_id":"693d311350a21a8ea7081af2","slug":"video-in-hisar-agriculture-minister-shyam-singh-rana-visited-the-indigenous-products-fair-and-the-performance-of-manas-ramlila-left-the-audience-deeply-moved-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्वदेशी मेले का किया अवलोकन, मानस रामलीला ने किया भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्वदेशी मेले का किया अवलोकन, मानस रामलीला ने किया भावविभोर
पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में चल रहे पांच दिवसीय स्वदेशी मेले के दूसरे दिन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एकल गीत गान व समूह गीत गान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्राओं के लिए मेहंदी स्पर्धा का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने वीर रस से परिपूर्ण गीत गाकर स्वदेशी मेले के पूरे पंडाल को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। हाथों पर मेहंदी सजाकर बेटियों ने अपने कला कौशल से परिचय करवाया।
स्वदेशी मेले में शुक्रवार सायंकाल कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पहुंचकर आयोजक मंडल व स्टॉल संचालकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं हमारी संस्कृति का प्रतीक ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ भी हैं। स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक सुधार का माध्यम नहीं बल्कि देश के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा संकल्प है। स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करके हम देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में सीधा योगदान देते हैं। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सीडीएलयू के कुलगुरु (कुलपति) प्रो. विजय कुमार, आरएसएस के विभाग संघचालक पवन जिंदल, हकृवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेंद्र पाहुजा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ व विभिन्न वार्ड के पार्षद विशेष रूप से मौजूद रहे।
शुक्रवार को ही सायंकाल हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने मानस रामलीला की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। डॉ. संध्या शर्मा द्वारा निर्देशित इस रामलीला में श्रीराम जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक सभी प्रसंगों को बखूबी जीवंत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।