Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Irrigation Department's ultimatum in Hansi! Indefinite strike from August 12 if attackers are not arrested.
{"_id":"6a747aeeeefe265af30ebb1e","slug":"video-irrigation-departments-ultimatum-in-hansi-indefinite-strike-from-august-12-if-attackers-are-not-arrested-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सिंचाई विभाग का अल्टीमेटम! हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सिंचाई विभाग का अल्टीमेटम! हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल
नवीन शर्मा
29 जुलाई के हमले पर कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, 11 अगस्त को डीसी-एसपी को सौंपेंगे ज्ञापन, जेई एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन
हांसी में 29 जुलाई को सिवानी फीडर पर नहरी पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
शाखा प्रधान अशोक यादव ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 11 अगस्त को डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, और इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 12 अगस्त से सिंचाई विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। वहीं, जेई एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिया है। कर्मचारियों ने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सरकारी कर्मचारियों पर इस तरह के हमले न हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।