{"_id":"6a746c5b967543825e0e93ae","slug":"video-commonwealth-boxing-medalist-ankush-panghal-welcomed-with-a-victory-procession-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस के साथ किया राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के पदक विजेता अंकुश पंघाल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस के साथ किया राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के पदक विजेता अंकुश पंघाल का स्वागत
हिसार। राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले गांव भेरियां निवासी अंकुश पंघाल वीरवार दोपहर तीन बजे शहर में पहुंचे। उनका हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय एचएयू के गेट नंबर 4 पर फूल और नोटों की माला पहलाकर स्वागत किया गया। वहां से 15 किमी दूर स्थित गांव तक वाहनों के काफिले के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जिस जीप पर अंकुश और उनके कोच प्रदीप सावंत सवार थे उसे उनकी बहन चला रही थी।
मोहल्ला आजादनगर के चबूतरे पर एकजुट नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। उनका शाम पांच बजे उनके पैतृक गांव में गाजे, बाजे की धुन पर स्वागत किया गया। मोहल्ला आजादनगर के एमसी सत्यवान पानू के नेतृत्व में एकजुट शहरवासियों ने भी मोहल्ले के यात्री प्रतीक्षालय पर अंकुश का स्वागत किया। अब शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पुरस्कारस्वरूप उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित करेंगे। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु समेत कई संगठनों और परिजनों ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।