Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Major police action against striking employees in Hansi; hundreds detained; anti-government slogans echoed even inside the police station.
{"_id":"6a7dae348df86452c70bdaae","slug":"video-major-police-action-against-striking-employees-in-hansi-hundreds-detained-anti-government-slogans-echoed-even-inside-the-police-station-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में हड़ताली कर्मचारियों पर बड़ी पुलिस कार्रवाई कई हिरासत में थाने में भी गूंजे सरकार विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में हड़ताली कर्मचारियों पर बड़ी पुलिस कार्रवाई कई हिरासत में थाने में भी गूंजे सरकार विरोधी नारे
हांसी। नगरपालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 6 अगस्त से जारी हड़ताल आज उस समय और गरमा गई, जब प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कर्मचारियों को थाना शहर हांसी ले जाया गया। कार्रवाई के बाद भी कर्मचारियों का आक्रोश कम नहीं हुआ और उन्होंने थाने के अंदर ही सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों ने थाना परिसर में धरना भी शुरू कर दिया।
हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। बाद में सभी को थाना शहर हांसी में बैठाया गया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जारी रखा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की 13 मांगों को लेकर 13 मई को मुख्यमंत्री और हरियाणा के मुख्य सचिव के साथ समझौता हुआ था। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, समझौते को लागू करने के लिए सरकार को पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन करीब तीन महीने बीतने के बावजूद मांगों को लागू नहीं किया गया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि समझौता लागू नहीं होने से कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों को लागू नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि हड़ताली कर्मचारियों को सुबह से थाने के अंदर बैठाकर रखा गया, जबकि दूसरी ओर शहर में निजी लोगों के माध्यम से सफाई और कचरा उठाने का काम करवाया गया। उन्होंने इसे कर्मचारियों के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास बताया और सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।