{"_id":"68a1a8fdc82b7f599b05fe7c","slug":"video-martyrdom-day-of-madan-lal-dhingra-was-celebrated-2025-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: मदन लाल ढींगड़ा का मनाया गया शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी कल्याण मंच हरियाणा ने रविवार को रेड स्कवेयर मार्केट में शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक पर अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा का शहीदी दिवस मनाया गया। मेयर प्रवीन पोपली, राजकुमार ऐलावादी व दयानंद भ्याणा मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। पुष्प अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने शहीद की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर मंच प्रधान इन्द्र शर्मा ने मंच एवं समाज को विश्वास दिलाया कि अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा की नई प्रतिमा लगाने का कार्य अगले दो माह में कर दिया जाएगा। साथ ही मंच इसी तरह शहीदी दिवस व जयंती दिवस हर वर्ष की भांति समय पर मनाता रहेगा व सामाजिक कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर मेयर प्रवीन पोपली ने 51 हजार रुपये, ओमप्रकाश ऐलावादी व मंच के प्रधान इन्द्र शर्मा ने एक- एक लाख रुपये, दयानंद भयाना, अशोक ढींगड़ा, हंसराज नारंग, सुभाष कुकड़ेजा, मंगतराम मक्कड़ व राजेश असीजा ने 21-21 हजार रुपये और संतलाल मेहता, जेडी मेहता, सुंदरलाल बुद्धिराजा, जितेन्द्र भारती व गौकुल नारंग ने 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मंच सरपरस्त वेद रावल, आरडी अरोड़ा, वीएल शर्मा, सुभाष कुकड़ेजा, मंगत मक्कड़, प्रो. पीपी तनेजा, डॉ. महेन्द्र बजाज, बीसी मलिक गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।