{"_id":"69f610cce433d8a54c090543","slug":"video-retired-professor-santosh-dhillon-of-hisar-started-gardening-from-home-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार की रिटायर प्रोफेसर संतोष ढिल्लों ने घर से शुरू की बागवानी, अब लोगों तक पहुंचा रही हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार की रिटायर प्रोफेसर संतोष ढिल्लों ने घर से शुरू की बागवानी, अब लोगों तक पहुंचा रही हरियाली
बागवानी मेरे जीवन का अहम हिस्सा है। यह सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि मेरे दिन की शुरुआत और सुकून का सबसे सुंदर जरिया है। हर सुबह मैं अपनी कुर्सी लेकर अपने छोटे-से ग्रीन पैच में बैठती हूं, जहां चारों ओर हरियाली और ताजगी का अहसास होता है।
मैंने अपने घर में गमलों में ही छोटी-सी सब्जी और फूलों की बगिया तैयार की है। इसमें हरी मिर्च, पालक, धनिया, बैंगन, शिमला मिर्च, लोबिया और घीया की बेल जैसी सब्जियां हैं। इसके साथ ही गुलदाउदी, हरसिंगार, मनी प्लांट और गुलाब के पौधे भी लगे हैं। आज भी मैं अपने हाथों से उगाई सब्जियां तोड़ती हूं जो न केवल ताजी होती हैं बल्कि पूरी तरह ऑर्गेनिक भी होती हैं।
करीब सात साल पहले जब मैं इस घर में शिफ्ट हुई तो सामने का पार्क झाड़ियों और अव्यवस्था से भरा हुआ था। उसे देखकर मुझे लगा कि इसे बेहतर बनाया जा सकता है। तभी मैंने ठान लिया कि इस जगह को हरियाली से भरना है। मैंने मजदूरों और माली की मदद से जमीन तैयार करवाई और शुरुआत में ही 400 से 500 पौधे लगवाए। इनमें फाइकस, गुड़हल, पाम, मोगरा और कई अन्य पौधे शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।