Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
sewerage system in Hisar is completely on life support, with work being carried out using tractors
{"_id":"697f1cfa629cd9758f0c3bf2","slug":"video-sewerage-system-in-hisar-is-completely-on-life-support-with-work-being-carried-out-using-tractors-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में सीवरेज सिस्टम पूरी तरह वेंटीलेटर पर, ट्रैक्टरों के जरिए चला रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सीवरेज सिस्टम पूरी तरह वेंटीलेटर पर, ट्रैक्टरों के जरिए चला रहे काम
शहर में सीवरेज सिस्टम पूरी तरह वेंटीलेटर पर चल रहा है। सिस्टम को चलाए रखने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 8 स्थानों पर ट्रैक्टर पंपिंग सेट लगाए हैं। शनिवार पुरानी सब्जी मंडी चौक से बड़वाली ढा़णी मंदिर रोड पर सीवरेज का बड़ा हिस्सा धंस गया। यहां पानी की लाइन दुरस्त करने के लिए गड्ढा खोदा गया था। सीवरेज की लाइन धंसने से यहां यातायात बाधित हो गया है।
शहर में जगह जगह सीवरेज लाइन ब्लाक हो रही है। इस समय पुराने शहर का बहुत बुरा हाल है। सब्जी मंडी चौक, राजेंद्र नगर, बड़वाली ढाणी, डबल फाटक, निरंकारी भवन रोड, छोटूराम कालोनी, कृष्णा नगर ,ऑटो मार्केट एरिया, पड़ाव चौक के पास की कुछ कालोनियों में सबसे अधिक दिक्कत है। सीवरेज की लाइनों के ओवरफ्लो होने के चलते गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़वाली ढाणी रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की लाइन टूटने पर काम किया जा रहा था। शनिवार को यहां बहुत बड़ा गड्ढा बन गया। जेसीबी मशीन तथा दूसरी मशीनों के जरिए गड्ढाें लाइन को दुरस्त करने का प्रयास किया गया था। इसी बीच सीवर की लाइन टूटने से यहां चारों ओर पानी भर गया।
हिसार की नई ऑटो मार्केट के सामने भी बार बार सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या आ रही है। यहां दुकानों के सामने गंदा पानी भर जाता है। ऑटो मार्केट के दुकानदार कई बार इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। शुक्रवार की रात भी यहां पर काफी पानी भर गया था। जिसको शनिवार की सुबह निकाला जा सका। दुकानदारों ने इसका स्थायी समाधान करने की मांग की है।
ट्रैक्टर पंप से धकेल रहे
शहर के कई स्थानों पर स्थायी तौर पर ट्रैक्टर लगाकर काम चलाया जा रहा है। जिसमें पुरानी सब्जी मंडी चौक, डाबड़ा चौक फ्लाईओवर बैंक कालोनी के पास,फव्वारा चौक ,ऋषिनगर ,आजाद नगर , मिलगेट एरिया में लगातार ट्रैक्टर के सहारे पानी की निकासी की जा रही है। इन ट्रैक्टरों को कभी नहीं हटाया जाता। शिकायत के बाद कभी कभार हटा भी लें तो एक दो सप्ताह बाद फिर से लगाना पड़ता है।
हिसार की शहर सीवरेज लाइनों के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सीवरेज की पुरानी लाइनों को मजबूत किया जा रहा है। उनकी सफाई का काम चल रहा है। जरूरत के अनुसार नई लाइन भी डाली जा रही हैं। कुछ स्थानों पर सीवरेज के बूस्टिंग चैंबर भी बनाए जाएंगे। पुराने शहर की सीवरेज व्यवस्था को लेकर अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। -रणबीर गंगवा, जनस्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।