{"_id":"698c5fa11aa87253e608d732","slug":"video-tehsildar-returns-to-work-in-hisar-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में काम पर लौटे तहसीलदार, कार्यालयों में लगी लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में काम पर लौटे तहसीलदार, कार्यालयों में लगी लंबी लाइनें
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से काम शुरू हुआ। पहले दिन तहसील कार्यालयों में लबी लाइन नजर आई। तहसील कार्यालय में पिछले छह दिन की करीब 850 रजिस्ट्री पेंडिंग में हैं। जिन पर तहसील कार्यालय ने काम शुरू कर दिया है। तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा एक सप्ताह इस पेंडेंसी को खत्म कर देंगे।
निलंबित किए गए तहसीलदार की बहाली के लिए 6 फरवरी को हड़ताल पर चले गए थे। नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश भर में तहसीलों में होने वाले काम बाधित हो गए। जिसमें रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई। इसके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट, किरायानामा, शपथ पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य भी ठप हो गए। प्रदेश सरकार ने 8 फरवरी को आदेश दिए कि सोमवार 9 फरवरी से एसडीएम, डीआरओ रजिस्ट्री करेंगे। 9 फरवरी सोमवार को एसडीएम अवकाश पर थी। जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल के पास हिसार का अतिरिक्त कार्यभार है। उनकी सोमवार को फतेहाबाद में डयूटी थी। मंगलवार को डीआरओ पहुंचे तो भी रजिस्ट्री नहीं हुई। डीआरओ श्यामलाल ने बताया कि एक अधिकारी एक ही जिले में रजिस्ट्री कर सकता है। मेरा नाम फतेहाबाद में मैप किया हुआ है। जिसके चलते में हिसार में कोई रजिस्ट्री नहीं कर सकता। एसडीएम ज्योति मित्तल मंगलवार को भी अवकाश पर रहीं। जिसके चलते उनके कार्यालय में भी कोई रजिस्ट्री नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।