Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Traders expressed their anger by carrying black banners demanding the arrest of Sonia's murder accused.
{"_id":"6a0b03b971f15a55ff0fea4f","slug":"video-traders-expressed-their-anger-by-carrying-black-banners-demanding-the-arrest-of-sonias-murder-accused-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: सोनिया के हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काले बैनर लेकर व्यापारियों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: सोनिया के हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काले बैनर लेकर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
शिक्षिका सोनिया के हत्यारोपी की 18 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने काले बैनर लेकर नारेबाजी की। ऑटो मार्केट में व्यापारियों की बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सोनिया का हत्यारा अभी तक ना पकड़े जाने पर भारी रोष प्रकट किया। व्यापारियों ने काले बैनर लगाकर प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का 18 दिनों तक सोनिया का हत्यारोपी को गिरफ्तार ना कर पाना पुलिस प्रशासन व सरकार की विफलता है। जिसके कारण प्रदेश की जनता में सरकार व पुलिस प्रशासन के प्रति बड़ा भारी रोष है। पुलिस प्रशासन तुरंत प्रभाव से सोनिया का हत्यारोपी गिरफ्तार करना चाहिए। हरियाणा अपराध का अड्डा बना हुआ है। प्रदेश में हर रोज लूटपाट, हत्या व फिरौतियों की वारदातें हो रही है। प्रदेश की जनता भय के साय में जी रही है। हिसार के सभी बाजारों में काले बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौतम सरदाना, श्री बाबा विश्वकर्मा सभा प्रधान रमेश वत्स, स्पेयर पार्ट एसोसिएशन प्रधान ,पूर्व पार्षद पंकज दीवान, सब्जी मंडी एसोसिएशन विशंभर कथूरिया, सचिव हंसराज नारंग, उप प्रधान बलदेव ग्रोवर, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन सचिव टीनू आहूजा, शिवालय मंदिर प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा, पुरानी मंडी प्रधान सीताराम सिंगला सहित अन्य ने संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।