{"_id":"6a4b945aaa62317f8c0de9a8","slug":"video-bodies-of-two-youths-found-on-jhajjar-gurugram-road-injury-marks-found-on-the-bodies-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर-गुरुग्राम रोड पर मिले दो युवकों के शव, शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर-गुरुग्राम रोड पर मिले दो युवकों के शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर।
झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सोमवार सुबह दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव सहवाग स्कूल के सामने सड़क किनारे पड़े मिले। मृतकों के शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के पास वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंके गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, सीआईए, स्पेशल स्टाफ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सदर थाना झज्जर के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सहवाग स्कूल के सामने दो लोगों के शव पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर दोनों के शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि दोनों की हत्या किसी अन्य जिले या प्रदेश में कर शवों को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों से भी गुमशुदगी संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसएचओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो हर पहलू से जांच कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।