Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Complaint Filed with DCP in Bahadurgarh Regarding Extortion from Street Vendors and Threats to a Dealer; Assurance of Action Given.
{"_id":"69c66f18caf43beaf503150b","slug":"video-complaint-filed-with-dcp-in-bahadurgarh-regarding-extortion-from-street-vendors-and-threats-to-a-dealer-assurance-of-action-given-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में रेहड़ी वालों से वसूली व डीलर को धमकी पर डीसीपी से शिकायत, कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में रेहड़ी वालों से वसूली व डीलर को धमकी पर डीसीपी से शिकायत, कार्रवाई का आश्वासन
बहादुरगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर रेहड़ी वालों से जबरन वसूली और एक स्कूटी डीलर को धमकी देने के मामले को लेकर भाजपा नेता जसबीर सैनी के नेतृत्व में डीसीपी मयंक मिश्रा से मुलाकात की गई।
पीड़ित रेहड़ी संचालकों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पार्किंग से जुड़े कुछ लोग उनसे रोजाना 200-300 रुपये अवैध रूप से वसूल रहे हैं। पैसे न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती है, यहां तक कि उनका सामान भी उठा लिया जाता है।
वहीं स्कूटी डीलर आर. बी. गौड़ ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके शोरूम पर आकर स्टाफ के साथ गाली-गलौच की और शोरूम बंद कराने की धमकी दी।
जसबीर सैनी ने बताया कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है, जिसकी लिखित शिकायत डीसीपी को दी गई है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।