{"_id":"6a0ecc5577549762250d6160","slug":"video-congress-workers-stage-protest-in-jhajjar-over-neet-exam-leak-case-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में नीट परीक्षा लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में नीट परीक्षा लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय पहुंचने पर गेट पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया, लेकिन जब काफी देर तक अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए तो विधायक सहित अन्य नेता लघु सचिवालय परिसर में घुस गए और अंदर धरने पर बैठ गए। उसके बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।
बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। सरकार कोई ध्यान नहीं दें रही। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाओं के साथ लूटमार, दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
आए दिन हत्या, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे हरियाणा अपराध के मामलों में दूसरे राज्यों से आगे निकलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने से लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।